मनोरंजन

आराध्या ने प्रियंका चोपड़ा के 'देसी गर्ल' गाने पर किया जोरदार डांस, देखते रह गए पापा

Neha Dani
17 Jan 2022 5:30 AM GMT
आराध्या ने प्रियंका चोपड़ा के देसी गर्ल गाने पर किया जोरदार डांस, देखते रह गए पापा
x
यह उनके वायरल हुए वीडियोज से साफ जाहिर होता है।

अन्य स्टार किड्स की तरह ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की लाडली आराध्या (Aaradhya Bachchan) भी सोशल मीडिया स्टार हैं। भले ही आराध्या हमेशा पैरंट्स के साथ ही नजर आती हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आराध्या को मॉम ऐश्वर्या की तरह ही डांस करने का शौक है और यह उनके वायरल हुए वीडियोज से साफ जाहिर होता है।






आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan dance video) का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पापा अभिषेक बच्चन और मॉम ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज पर डांस कर रही हैं। आराध्या, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के गाने 'देसी गर्ल' पर ठुमके लगा रही हैं। वह गाने पर प्रियंका चोपड़ा जैसे डांस स्टेप्स करती हैं, जिसे देख ऐश्वर्या, आराध्या को झट से गले लगा लेती हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में हूटिंग की भी आवाज आ रही है।


बता दें कि यह वीडियो पिछले साल यानी 2021 का है। उस वक्त आराध्या, अभिषेक और ऐश्वर्या एक फैमिली फंक्शन में शामिल हुए थे। यह ऐश्वर्या की कजन श्लोका शेट्टी का प्री-वेडिंग फंक्शन था, जिसमें तीनों ने जमकर डांस किया था।
इससे पहले भी आराध्या के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। एक बार आराध्या ने श्यामक डावर के समर फंक शो में गजब का डांस किया था, जिसका वीडियो कई दिनों तक चर्चा में रहा।
यहां देखिए आराध्या के वायरल डांस वीडियो:


Next Story