मनोरंजन

Aaradhya Bachchan बोलती हैं इतनी शुद्ध हिंदी, सुन फैंस ही नहीं पापा अभिषेक ने भी जोड़े हाथ

Neha Dani
14 March 2022 5:05 AM GMT
Aaradhya Bachchan बोलती हैं इतनी शुद्ध हिंदी, सुन फैंस ही नहीं पापा अभिषेक ने भी जोड़े हाथ
x
वीडियो में आराध्या के लुक को देख फैंस ने कोरियाई स्टार लिसा से तुलना की थी।

एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर फेमस स्टारकिड्स में से एक है। इंटरनेट पर अक्सर आराध्या की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में आराध्या ब्लू स्कूल यूनिफार्म में नजर आ रही है। इसके साथ आराध्या ने दो साइड पोनी की हुई हैं। आराध्या स्कूल के एक प्रोग्राम में कविता की कुछ लाइनें सुनाती हुई दिखाई दे रही है और फिर बताती हैं कि किसी भी भाषा को आसानी से सीखना हो तो कविता द्वारा सीखो। आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बेटी के हुनर को देख पापा आभिषेक ने भी हाथ जोड़े वाली इमोजी शेयर की है।


बता दें इससे पहले आराध्या का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह देशभक्त्ति के गाने 'सारे जहां से अच्छा' और 'वंदे मातरम' पर परफॉर्म करती नजर आई थी। वीडियो में आराध्या के लुक को देख फैंस ने कोरियाई स्टार लिसा से तुलना की थी।

Next Story