मनोरंजन

आराध्या बच्चन ने ईवा लोंगोरिया को कसकर लगाया गले, फैन्स बोले- ये होते हैं संस्कार

Neha Dani
19 May 2022 7:51 AM GMT
आराध्या बच्चन ने ईवा लोंगोरिया को कसकर लगाया गले, फैन्स बोले- ये होते हैं संस्कार
x
लोग ऐश्वर्या और अभिषेक की परवरिश की तारीफ करते हैं। हालांकि, अभिषेक बच्चन आराध्या की सारी परवरिश का क्रेडिट हमेशा एक्ट्रेस को देते हैं।

कान फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival) में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या (Aaradhya) के साथ पहुंची हैं। कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या के लुक्स सामने आ चुके हैं और फैन्स उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। तो वहीं अब कुछ वीडियोज फैन पेज से शेयर किए गए हैं, जिसमें ऐश्वर्या अमेरिकन एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया से बात कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने आराध्या प्यार से गले मिलती हैं और उनके बेटे से भी बात करती हैं। आराध्या का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक ने लूटी महफिल


ऐश्वर्या के फैन पेज से दो वीडियोज पोस्ट किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या ने शिमरी पिंक आउटफिट पहना हुआ है और आराध्या रेड कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। तो वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक सूट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लुक में दिख रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या अमेरिकन एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया से बात कर रही हैं और फिर एक्ट्रेस अचानक आराध्या को देखकर उनसे गले मिलती है। इस दौरान आराध्या भी प्यार से एक्ट्रेस से मिलती है।
आराध्या ने की इवा के बेटे से बात
तो वहीं दूसरे वीडियो में इवा अपने बेटे से आराध्या की वीडियो कॉल पर बात करवा रही हैं। इस दौरान आराध्या बड़े प्यार से अपना इंट्रो देते हुए अपना नाम बताती हैं। फिर ऐश उनके बेटे से उसका नाम पूछती हैं। आराध्या के इस बिहेवियर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
फैन्स ने की आराध्या की तारीफ
सोशल मीडिया पर ये वीडियो छा गया है और लोग आराध्या के इस बिहेवियर की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें पता है कि किससे कैसे मिलना है और बात करनी है। तो वहीं एक फैन ने लिखा- 'ये होते हैं संस्कार।' अक्सर ऐश के साथ आराध्या स्पॉट की जाती है और हमेशा वह पैपराजी से भी हंसते हुए मिलती हैं। लोग ऐश्वर्या और अभिषेक की परवरिश की तारीफ करते हैं। हालांकि, अभिषेक बच्चन आराध्या की सारी परवरिश का क्रेडिट हमेशा एक्ट्रेस को देते हैं।




Next Story