मनोरंजन
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा को AAP सांसद ने दी ट्विटर पर बधाई
Rounak Dey
29 March 2023 10:54 AM IST

x
लंच डेट एंजॉय करते नजर आए थे। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही हैं।
बंधने वाले हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर परिणीति और राघव चड्ढ़ा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। दोनों शादी की खबरों के बीच अब हाल ही में AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई देकर उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। सांसद अपने ट्वीट में परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे, मेरी शुभकामनाएं!
बता दें, कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच डेट एंजॉय करते नजर आए थे। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही हैं।
Next Story





