मनोरंजन
येलो लहंगे में आमना शरीफ ने बरपाया कहर, सुर्खियों में आई देसी अवतार...
Shubhra Nandy
20 April 2021 11:28 AM IST

x
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी स्टाइलिश फोटोज अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी स्टाइलिश फोटोज अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर आमना ने देसी अवतार में अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं। आमना की इन तस्वीरों पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
इन तस्वीरों में आमना शरीफ पीले रंग के लहंगे में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं। फोटोज में आमना के खुले बाल और ड्रेस के साथ मैचिंग जूलरी उनके लुक को और बढ़ा रही है।
आपको बता दें कि आमना शरीफ ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर आज एक खास मुकाम हासिल किया है।आमना शरीफ को उनकी बोल्डनेस और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है।
बता दें कि आमना शरीफ के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। आपको बता दें कि आमना शरीफ ने कई टीवी सीरियल्स और सॉन्ग्स मे काम किया है
Next Story





