मनोरंजन

आमिर खान की बहन ने शेयर की तस्वीर, चर्चा का विषय बनीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट और भाईजान

Rounak Dey
1 Feb 2023 11:01 AM IST
आमिर खान की बहन ने शेयर की तस्वीर, चर्चा का विषय बनीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट और भाईजान
x
'बहुत ही खास पल।' एक यूजर ने लिखा है, 'सलमान खान और आमिर खान।'
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों शाहरख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में अपने कैमियो के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के कैमियो की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। वैसे भी सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। वहीं, पर्नसल लाइफ में सलमान खान और शाहरुख खान अक्सर साथ में नजर आ जाते हैं और दोनों की दोस्ती है। लेकिन सलमान खान और आमिर खान (Aamir Khan) के रिश्ते कुछ ठीक नहीं है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि सलमान खान और आमिर खान के बीच की दूरियां कम होने लगी हैं। आइए जानते हैं सलमान खान और आमिर खान की कौन सी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
आमिर खान की बहन ने शेयर की तस्वीर
आमिर खान की बहन निखत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर खान की फैमिली के साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं और खुद आमिर खान फोटो क्लिक कर रहे हैं। निखत खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ये उन लोगों के लिए आमिर खान को मिस कर रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'ये बहुत अच्छी तस्वीर है।' एक यूजर ने लिखा है, 'आमिर खान और सलमान खान बॉलीवुड के मजबूत स्तंभ हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत ही खास पल।' एक यूजर ने लिखा है, 'सलमान खान और आमिर खान।'
Next Story