मनोरंजन

आमिर खान के भांजे को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें

jantaserishta.com
15 Oct 2026 11:04 AM IST
आमिर खान के भांजे को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. इमरान को ये नोटिस मुंबई पुलिस ओर से दिया गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था. आपको बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है.
इमरान खान ने मुंबई पुलिस का नोटिस रिसीव कर लिया है. इमरान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, प्रदर्शन से जुड़े 400 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. पुलिस के अनुसार, गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर प्रवासन कानून की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया.
राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना अब इमरान खान पर काफी भारी पड़ता दिख रहा है. दरअसल, इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिकता है. उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन (मैडिसन) में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है.
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर इमरान खान पर सीधे सवाल खड़े किए थे. सोमैया ने दावा था कि OCI कार्ड धारक या कोई भी विदेशी नागरिक भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकता. उन्होंने पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की थी.
वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान खान ने अपना पक्ष दुनिया के सामने रखा था. उन्होंने कहा था- मैं यहां एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक इंसान के तौर पर आया हूं. मैं ये देखने आया हूं कि आखिर क्यों लोगों के आने-जाने की आजादी को प्रतिबंधित किया जा रहा है और क्यों उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. अब देखना होगा कि नोटिस मिलने के बाद इमरान खान देश छोड़कर चले जाएंगे या इस कहानी में नया ट्विस्ट आएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story