मनोरंजन

आमिर खान का सरगुन मेहता को करारा जवाब, बोले-''ठेठ पंजाबी बोलूंगा तो आपको समझेगा बाकियों को नहीं...

Rounak Dey
3 Aug 2022 12:39 PM IST
आमिर खान का सरगुन मेहता को करारा जवाब, बोले-ठेठ पंजाबी बोलूंगा तो आपको समझेगा बाकियों को नहीं...
x
नागा चैतन्य जैसे स्टार्स हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर कई अलग वजहों से विवादों में हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को लगता है कि इस फिल्म में आमिर ने पीके फिल्म जैसी ही एक्टिंग की है। पंजाबी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी लाल सिंह चड्ढा में आमिर के पंजाबी एक्सेंट पर सवाल उठाए थे।



उनका कहना था कि आमिर अपने एक्सेंट को और ज्यादा बेहतर कर सकते थे। अब खुद आमिर खान ने सरगुन मेहता की इन बातों का जवाब दिया। आमिर खान ने कहा-'वो ट्रेलर में आधा दिखता है ना? ट्रेलर सिर्फ 2 मिनट का है और हमारी फिल्म 2.30 घंटे की है। बेहतर होगा कि अगर आप पूरी फिल्म देखने के बाद इन बातों पर जज करें। अपनी बात जारी रखते हुए आमिर खान ने कहा-अगर में ठेठ पंजाबी बोलूंगा तो बाकी लोगों को समझ नहीं आएगा...आपको समझ आ जाएगा। आप फिल्म देख लीजिए...मुझे उम्मीद है कि आप निराश नहीं होंगे।'


सरगुन ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'अगर आमिर खान फिल्म में शुद्ध पंजाबी बोलते तो उसे कोई समझ नहीं पाता।अगर आमिर खान बंगाली मूवी करते और ढेर सारे बंगाली शब्दों का इस्तेमाल करते तो हम उसे समझ नहीं पाते आमिर सर पंजाबी नहीं हैं। उन्होंने एक रोल लिया है। एक्टर्स को वर्सेटाइल रोल करने होते हैं। मैं कह सकती हूं वे इसके साथ थोड़ा बेहतर कर सकते थे, लेकिन जितना भी उन्होंने किया है बहुत मेहनत लगती है सिर्फ उतना करने में भी।'


फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म मोना सिंह,नागा चैतन्य जैसे स्टार्स हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Next Story