मनोरंजन

एक्टिंग की दुनिया में होगी आमिर खान की वापसी, अगले साल करेंगे धमाका

Manish Sahu
29 Aug 2023 5:46 PM IST
एक्टिंग की दुनिया में होगी आमिर खान की वापसी, अगले साल करेंगे धमाका
x
मनोरंजन: 5 साल से लगातार बंपर बजट के साथ फ्लॉफ फिल्में देने वाले सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन उनके वापसी का तरीके बेहद चेंज होगा. खबर है कि आमिर खान कथित तौर पर अपनी अगली अनटाइटल फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. उनकी आने वाली फिल्म 2024 में रिलीज होगी.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार,आमिर खान ने कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म की रिलीज के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर लिया है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगे. आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है और यह संभवतः अगले साल 20 जनवरी 2024 को फ्लोर पर जाएगी. इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि, यह खबर निश्चित रूप से आमिर खान के सभी प्रशंसकों के लिए एक सौगात होगी.
रिपोर्ट के अनुसार,आमिर खान जाहिर तौर पर दिनेश विजान के साथ उज्ज्वल निकम की बायोपिक को प्रोड्यूसर करेंगे. सोर्स के हवाले से बताया गया कि महामारी से पहले, आमिर खान को उज्ज्वल निकम की जिंदगी के बारे में बताया गया था. वे तब से उन पर कोई फिल्म बनाना चाह रहे हैं.
आपको बता दें कि आमिर खान बीते 5 सालों में प्रोड्यूसर के करीब 490 करोड़ डूबोया है. ये नुकसान उनकी दो फिल्में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्मों के हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ कुल 310 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, लेकिन इसने देशभर में सिर्फ 176.43 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था. वहीं ‘लाल सिंह चड्ढा’ 180 करोड़ में बनी थी जबकि बॉक्स ऑफिस पर ये मात्र 56.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी.
Next Story