मनोरंजन

'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर डबल ड्यूटी कर रहे आमिर खान, सनी लियोनी पर लगा पैसे लेने के बावजूद प्रोग्राम न करने का आरोप

Nilmani Pal
7 Feb 2021 11:22 AM GMT
लाल सिंह चड्ढा के सेट पर डबल ड्यूटी कर रहे आमिर खान, सनी लियोनी पर लगा पैसे लेने के बावजूद प्रोग्राम न करने का आरोप
x

जनता से रिश्ता वेबडेसक | अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर आमिर खान डबल ड्यूटी कर रहे हैं। सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि आमिर एक्टिंग तो कर ही रहे हैं। साथ ही फिल्म की एडिटिंग में डायरेक्टर अद्वैत चंदन का हाथ भी बंटा रहे हैं। आमिर चाहते हैं कि फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज के लिए तैयार हो जाए। आमिर के लिए क्रिसमस की तारीख लकी साबित हुई है। पहले उनकी 'गजनी', 'पीके', '3 इडियट्स' और 'तारे जमीन पर' जैसी फिल्में क्रिसमस पर रिलीज हुईं और हिट रही हैं।


2. केरल में सनी लियोनी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

करीब एक महीने से केरल में छुट्टियां मना रहीं सनी लियोनी से वहां की पुलिस ने पूछताछ की। शिकायतकर्ता आर, शियस का आरोप है कि एक्ट्रेस ने कोच्चि में दो प्रोग्राम करने के लिए 29 लाख रुपए में कॉन्ट्रैक्ट किया था। लेकिन वे इन प्रोग्राम्स में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि, खुद सनी की ओर से एक शख्स ने दावा किया कि उन्होंने 12 लाख रुपए लिए थे, जो वापस कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सनी का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे कोरोना महामारी के कारण प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाईं। सनी ने यह दावा भी किया कि उनका प्रोग्राम 5 बार रद्द किया गया, जिसके लिए आयोजक जिम्मेदार हैं।


Next Story