मनोरंजन

एक-दूसरे के हुए आमिर खान और गौरी स्प्रैट, Aamir Khan की तीसरी शादी

jantaserishta.com
5 July 2026 1:32 PM IST
एक-दूसरे के हुए आमिर खान और गौरी स्प्रैट, Aamir Khan की तीसरी शादी
x
देखें वीडियो.

मुंबई: इंतजार खत्म हुआ! बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई) को शादी के बंधन में बंध गए हैं. 61 साल की उम्र में आमिर ने अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी करके उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया है. आमिर और गौरी ने रजिस्टर मैरिज की है. दोनों अब पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी के बाद आमिर और गौरी की आंखों में खुशी से आंसू छलक उठे. नई जिंदगी की शुरुआत करके दोनों काफी ज्यादा खुश हैं.

आमिर और गौरी के परिवारवाले और करीबी दोस्त-रिश्तेदार भी उनकी खुशियों का हिस्सा बने. परिवार में इस समय जश्न का माहौल है. दूल्हा-दुल्हन आमिर-गौरी को हर तरफ से प्यार और बधाइयां मिल रही हैं.
आमिर की शादी में शामिल हुए राज ठाकरे
आमिर खान की तीसरी शादी की गवाह कई बड़ी हस्तियां बन रही हैं. आमिर की शादी के जश्न में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे भी शामिल हुए हैं.
आमिर की खुशियों में शामिल हुआ अंबानी परिवार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ है. आमिर के घर के बाहर अंबानी परिवार की गाड़ियां नजर आईं. अंबानी परिवार की मौजूदगी से बेशक दूल्हा-दुल्हन के जश्न में चार चांद लग गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story