मनोरंजन

आज फिर तुम पे प्यार आया है...विवेक दहिया के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखी ये बात

Gulabi
18 Jun 2021 4:37 PM GMT
आज फिर तुम पे प्यार आया है...विवेक दहिया के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखी ये बात
x
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लविंग हसबैंड संग प्यार जताते

टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लविंग हसबैंड संग प्यार जताते हुए कई रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।


केपटाउन में हैं दिव्यांका त्रिपाठी


बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इनदिनों साउथ अफ्रिका के केपटाउन में हैं जहां वह खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि वह शूटिंग से कुछ टाइम निकल कर सोशल मीडिया पर रेगुलर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति को याद कर रही हैं।
पति के प्यार में डूबी दिखीं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा शेयर की गई इस नई पोस्ट में आप उन्हें एक दम ट्रेडिशन लुक में देख सकते हैं। वहीं विवेक पीले रंग की कोट पैंट बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में दोनों बेहद प्यारे और रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका कैप्शन में लिखती हैं, '' आज फिर तुम पे प्यार आया है...बेहद और बेशुमार आया है! #डांसिंग टू लव ट्यून्स ''

अर्जुन बिजलानी संग इन लोगों ने भी किया कॉमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी के पोस्ट करते हुए फैंस सहित टीवी कई सितारों ने कॉमेंट कर उनके प्यारी फोटो की तारीफ किया है। इस पोस्ट पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कॉमेंट कर लिखा, 'बहों के दरमियानी, ' मनीष नागदेव, रुहानिका धवन ,स्वीटी वालिया, वरुण सूद, आकांक्षा पुरी, सारिका ढिल्लों, तीजे सिद्धू, रेड हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है।
इससे पहले पति को याद कर शेयर कीं थी फोटो

इससे पहले दिव्यांका सोशल मीडिया पर अपने पति विवेक दाहिया को काफी मिस करते हुए एक पोस्ट शेयर की थीं, जिसमें वह अपने घर के कमरे में बेड पर बैठे हुए किताब पढ़ रही हैं। इन तस्वीरों को जाहिर तौर पर उनके पति विवेक दाहिया ने क्लिक किया था और इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इसे मिस कर रही हूं और उसे भी।'
Next Story