मनोरंजन

आ गया एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया वीडियो, कैमरे के सामने जीब निकालते हुए ठीक किए ड्रेस, फैंस हुए पागल

jantaserishta.com
20 Nov 2021 3:54 PM IST
आ गया एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया वीडियो, कैमरे के सामने जीब निकालते हुए ठीक किए ड्रेस, फैंस हुए पागल
x

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में अपना जलवा बिखेर चुकीं उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी एक ओर जहां बोल्ड अंदाज से दिल लूटती हैं तो वहीं कई बार ट्रोल भी होती हैं। इस बीच उर्फी ने एक बॉलीवुड गाने पर अपनी अदाएं दिखाई हैं।

उर्फी का कातिलाना अंदाज
दरअसल कुछ देर पहले ही उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयल की है। इस इंस्टा रील में उर्फी जावेद बॉलीवुड सॉन्ग 'कलियों का चमन' पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। पर्पल ड्रेस में उर्फी काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं उनका ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।
याद दिला दें उर्फी अपने बयानों और खुलासों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ई टाइम्स से उर्फी ने बातचीत में कहा था कि पहले दिन की शूटिंग के बाद जब उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए मजबूर किया गया, तो उनके मन में आत्महत्या के विचार आए। ऐसे में उर्फी ने अगले दिन शूटिंग पर जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद निर्माता ने उन्हें धमकी दी थी और 40 लाख रुपये की मांग की थी।
गौरतलब है कि लखनऊ की रहने वालीं उर्फी जावेद ने साल 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' की शुमार है।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story