मनोरंजन
आ गया कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का नया गाना, देखें VIDEO
jantaserishta.com
9 Feb 2023 12:51 PM IST

x
नई दिल्ली: कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा का सिंगिंग डेब्यू हो गया है. वेलेनटाइन डे वीक में कपिल शर्मा और गुरु रंधावा की जोड़ी 'अलोन' सॉन्ग लेकर हाजिर हो चुकी है. जब से कपिल शर्मा ने 'अलोन' से अपने म्यूजिक डेब्यू का ऐलान किया था, तब से फैंस गाना देखने के लिए एक्साइटेड थे. हर कोई देखने को बेकरार था कि कपिल शर्मा और गुरु रंधावा की जोड़ी 'अलोन' में क्या कमाल करने वाली है. चलिए फिर देखते हैं कि कपिल ने अपने डेब्यू सॉन्ग के साथ कितना जस्टिस किया है.
कपिल शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वो हस्ती हैं, जिन्हें देखते ही लोगों के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल आ जाती है. फैंस को उम्मीद रहती है कि कपिल जब भी सामने आएंगे, सबको गुदगुदा कर ही जाएंगे. पर सॉरी बॉस. इस बार कपिल शर्मा ने आपकी उम्मीदों से हटकर काम किया है. हमेशा हंसने-हंसाने वाले कपिल शर्मा 'अलोन' में रोते हुए दिखे.
गुरु रंधावा, कपिल शर्मा और योगिता बिहानी स्टारर 'अलोन' सॉन्ग दिल टूटे आशिकों पर फिल्माया गया है. गाने में कपिल शर्मा, योगिता बिहानी के प्यार में डूबे नजर आए. पर कपिल शर्मा और योगिता बिहानी की लव स्टोरी का एंड हैप्पी नहीं होता है. योगिता बिहानी, कपिल शर्मा को खूबसूरत यादों के साथ छोड़कर चली जाती हैं और अंत में कपिल की आंखों में आए आंसू फैंस को अपसेट कर सकते हैं.
Tagsकपिल शर्मागुरु रंधावाअलोनअलोन सॉन्गकपिल शर्मा गाना वीडियोKapil SharmaGuru RandhawaAloneAlone SongKapil Sharma Song Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





