मनोरंजन
विजुएल ट्रीट है मणिरत्नम की फिल्म, चियान विक्रम और कार्ति ने दी धांसू परफॉर्मेंस
Rounak Dey
1 Oct 2022 5:50 AM GMT

x
पहला भाग फिल्म के विकास में ही चला जाता है।
कॉलीवुड सुपरस्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram), कार्ति (Karthi), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), जयम रवि और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) जैसे सितारों से सजी तमिल फिल्म निर्देशक मणिरत्नम (Maniratnam) की मचअवेटेड फिल्म आखिरकार सिनेमाघर पहुंच गई है। ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 में लिखे उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन के नाम पर आधारित है। ये फिल्म चोला साम्राज्य की कहानी बताती है। क्योंकि फिल्म एक पीरियड ड्रामा है और राजाओं की कहानी पर आधारित है। ऐसे में फिल्म की तुलना बाहुबली से होने लगी है। तो क्या ये फिल्म वाकई में बाहुबली जैसी है। क्या ये फिल्म देखने लायक है। ये जानने के लिए पढ़ें पूरा रिव्यू।
क्या है कहानी?
चोल वंशज आदित्य करिकालन (विक्रम) अपने विरोधियों को हराने और राजवंश को जीतने के लिए युद्ध के मैदान में है। वल्लवरैया वंदेदुवदु (कार्थी) को सुंदर चोल (प्रकाश राज) और कुंडवई (त्रिशा) से मिले एक संदेश के साथ तंजावुर भेजा जाता है। वल्लवराय चोलों के खिलाफ क्या हो रहा है, यह पता लगाने के मिशन पर है। नंदिनी (ऐश्वर्या राय), पज़ुवूर की रानी और पेरिया पज़ुवेत्तराययर की पत्नी और आदित्य करिकालन की लव इंट्रेस्ट है। जिसके पास एक मास्टर प्लान है और उसके दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही हैं।
विजुएल ट्रीट है मणिरत्नम की फिल्म, चियान विक्रम और कार्ति ने दी धांसू परफॉर्मेंस
ये सारी योजना है और उन सभी का चोलों के खिलाफ क्या प्लान है। ये वल्लवराय को पता लगाना है। अब आदित्य करिकालन और अरुणमोझली (जयम रवि) के लिए अपने वंश को बचाने का समय आ गया है। मूल रूप से, पोन्नियिन सेलवन अरुलमोझी वर्मन के जीवन पर आधारित पांच-भागों वाली ऐतिहासिक कथा श्रृंखला है, जो बाद में महान चोल सम्राट राजराजा चोल बने।
क्या है खास?
पोन्नियिन सेल्वन हर किसी के लिए नहीं है। इसे 3 घंटों में बयां करना आसान नहीं है। इसलिए इसे 2 भागों में बनाया जाएगा। चियान विक्रम, जयम रवि, तृषा कृष्ण, ऐश्वर्या राय और कार्ति ने शानदार काम किया है। सही मायने में कार्ति फिल्म के लीड हीरो हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। बाकी सभी सितारों ने अपने करियर की शानदार परफॉर्मेंस दी है। सभी किरदारों पर बात करें तो ये तय करना मुश्किल है कि किसने बेहतरीन काम किया है। फिल्म को विशाल रुप से बनाया गया है। मणिरत्नम का निर्देशन धारदार है। स्क्रीनप्ले को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था। संगीतकार ए.आर रहमान के संगीत ने जादू बिखेर दिया है। बैकग्राउंड स्कोर भी कमाल का है। फिल्म में सितारों की कॉस्टयूम और लुक्स भी बेहद विशाल और शानदार हैं। मेकअप, हेयरस्टाइल सभी कुछ दिल जीतने वाला है।
कहां रह गई कमी?
शुरुआत में फिल्म को समझने में थोड़ा वक्त लगता है। कौन क्या है और उनके नाम याद रखना मुश्किल है। कौन चोल साम्राज्य से है और कौन नहीं... ये बात समझना मुश्किल पैदा कर सकता है। तो इस फिल्म को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। आपको फिल्म को अच्छे से समझने के लिए इसे करीब 2 बार देखना होगा। फिल्म का स्क्रीनप्ले और नेरेशन थोड़ी और शानदार हो सकती थी। पहला भाग फिल्म के विकास में ही चला जाता है।
पहला भाग फिल्म के विकास में ही चला जाता है।
Next Story