मनोरंजन
अजीबोगरीब दिखने वाली महिला है बॉलीवुड एक्ट्रेस, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
Rounak Dey
16 Nov 2021 7:55 AM IST

x
इमेज लोगों को जहन में बसी हुई है. अदा शर्मा '1920' के अलावा 'हंसी तो फंसी', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं.
ऊपर दी गई तस्वीर में क्या आप इस महिला का पहचान पा रहे हैं. अगर हां तो आप बॉलीवुड के सच्चे और पक्के वाले फैन है और अगर नहीं तो चलिए आपको एक हिंट दे देते हैं. यह पिज्जा खाने वाली महिला एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस है और एक हॉरर मूवी में काम भी कर चुकी है. इनकी अदा देखकर लाखों लोग अपना दिल हार जाते हैं.
कौन है यह एक्ट्रेस
क्या आप तस्वीर में मौजूद इस महिला को पहचान पाए? अगर नहीं तो थोड़ा सा और दिमाग पर जोर डालिए. चलिए आपके सब्र की सीमा को ना तोड़ते हुए बता ही देते हैं कि अजीब सी दिखने वाली महिला आखिर है कौन. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) हैं.
बचपन में तय कर लिया था भविष्य
बता दें कि अदा (Adah Sharma) तमिल पलक्कड़ अय्यर फैमिली से हैं लेकिन मुंबई में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने 10वीं क्लास में ही तय कर लिया था कि वह एक्ट्रेस बनेंगी. अदा ने जब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए ऑडिशंस दिए तो वह रिजेक्ट हो जाती थीं. इसकी वजह उनके बेहद कर्ली बाल थे या मेकर्स को लगता था कि वह काफी छोटी हैं. अदा शर्मा अपने फोटोशूट्स के लिए चर्चा में रहती हैं. बॉलीवुड फिल्मों के अलावा वह साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं.
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिल्म 1920 से बॉलीवुड डेब्यू किया था. वह काफी खूबसूरत हैं लेकिन अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट्स करती हैं. बता दें कि अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अदा शर्मा ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई हैं पर उनकी फिल्म '1920' की इमेज लोगों को जहन में बसी हुई है. अदा शर्मा '1920' के अलावा 'हंसी तो फंसी', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं.
Next Story





