मनोरंजन

Aaliyah Kashyap की एंगेजमेंट सेरेमनी में सितारों से सजी शाम

Tara Tandi
4 Aug 2023 8:42 AM GMT
Aaliyah Kashyap की एंगेजमेंट सेरेमनी में सितारों से सजी शाम
x
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के सगाई समारोह में कल शाम सितारों का मेला लग गया। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान से लेकर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी तक ने अपने देसी लुक और स्टाइल से सगाई फंक्शन में चार चांद लगा दिए।
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम अनुराग कश्यप यहां बेटी आलिया कश्यप और होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते और पोज देते नजर आ रहे हैं।
अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन अपने बॉयफ्रेंड और बेटी के साथ आलिया कश्यप के सगाई समारोह में पहुंचीं।
नीली साड़ी, माथे पर बिंदी, चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी दोस्त आलिया की सगाई में पहुंचीं।
आलिया कश्यप की सगाई में एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी स्टाइल के साथ पहुंचीं। अंजनी ने एक दोस्त के सगाई समारोह के लिए आइवरी शिमरी साड़ी पहनी थी।
एक्ट्रेस अलाया एफ खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा-चोली पहनकर बेहद हॉट अंदाज में आलिया और शेन की सगाई में शामिल हुईं।
Next Story