मनोरंजन

'कुछ कुछ होता है' का बनने जा रहा रीमेक, जाने करण जौहर किस-किस एक्टर को करेंगे कास्ट?

Neha Dani
9 July 2022 3:59 AM GMT
कुछ कुछ होता है का बनने जा रहा रीमेक, जाने करण जौहर किस-किस एक्टर को करेंगे कास्ट?
x
वहीं अर्चना पूरन सिंह का मिस ब्रिगैंजा का किरदार भी खूब पसंद किया गया था। अब देखना ये होगा कि इसका रीमेक अगर बनता है तो क्या कमाल कर पाता है।

फिल्ममेकर करण जौहर अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों बंटोरते रहते हैं। फिलहाल तो वह 'कॉफी विद करण सीजन 7' को होस्ट कर रहे हैं। गेस्ट सेलेब्स से अतरंगी बातें कर रहे हैं। लेकिन खुद भी जगह-जगह रैपिड फायर राउंड खेलकर मजेदार जावब देकर लोगों को हैरान करने में कसर नहीं छोड़ रहे। पहले उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जाने के सवाल पर कहा था कि अगर उनके साथ करीना कपूर खान एक हफ्ते के लिए चलेंगी तो वह रूर जाएंगे। अब उन्होंने दूसरे इंटरव्यू में अपनी आइकॉनिक फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनाने की बात कह दी है। साथ ही बताया है कि वह इसमें किसे-किसे किस काजोल-शाहरुख की जगह कास्ट करेंगे।



ईटाइम्स से हुई खास बातचीत में करण जौहर ने कई राज खोले। उनसे कुछ सवाल पूछे गए, जिसका जवाब उन्होंने बड़े ही नजाकत के साथ दिए। उन्होंने खुद को अच्छा मैचमेकर भी बताया। कहा कि अब तक वह 6 लोगों की जोड़ी बना चुके हैं। उन्होंने 'फ्रेंड्स' ( F.R.I.E.N.D.S) को अपना ऑल टाइम फेवरेट शो बताया। साथ ही 'एस्पिरेंट्स' को भी पसंदीदा शो कहा। फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर वह 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनाएंगे तो आज की डेट में वह किसे किसकी जगह कास्ट करेंगे?


'कुछ कुछ होता है' के रीमेक में नजर आएंगे ये सितारे
इस सवाल में करण जौहर (Karan Johar) को रानी-काजोल-शाहरुख का नाम नहीं लेना था। फिर करण जौहर ने जवाब दिया, 'मैं इस मूवी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर को लूंगा। आलिया इसमें काजोल का रोल प्ले करेगी। जान्हवी इसमें रानी बनेंगी। क्योंकि वह कॉलेज गर्ल और एक हॉट लड़की का रोल सही से कर पाएंगी। वहीं रणवीर सिंह को शाहरुख खान बनाऊंगा।'






KKHH का रीमेक क्या तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
बता दें कि 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। इसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। यह उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की थी। यह इंडिया में तो सफल हुई ही, विदेशों में भी इसका डंका बजा था। इसमें टीना, अंजली और राहुल की केमेस्ट्री लोगों ने खूब पसंद की थी। इसी से सना सईद को भी पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं अर्चना पूरन सिंह का मिस ब्रिगैंजा का किरदार भी खूब पसंद किया गया था। अब देखना ये होगा कि इसका रीमेक अगर बनता है तो क्या कमाल कर पाता है।


Next Story