मनोरंजन

Kajal Aggarwal की शादी को बीता एक महीना, पति संग शेयर की जश्न की तस्वीरें

Neha Dani
30 Nov 2020 7:39 AM GMT
Kajal Aggarwal की शादी को बीता एक महीना, पति संग शेयर की जश्न की तस्वीरें
x
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू, 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू, 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। 30 नवंबर को इनकी शादी को एक महीना हो चुका है। इस मौके को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। संगीत, मेहंदी और हल्दी से लेकर शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।




कैंडिड फोटोज शेयर करते हुए काजल अग्रवाल ने लिखा, "हंसी, मजाक, प्यार और सारी अच्छी चीजों के लिए तुम हो, गौतम किचलू।" इसके साथ ही काजल ने हार्ट इमोजी बनाया है। दूसरी फोटो के कैप्शन में काजल ने लिखा, "काश, क्रॉकम्बूश (कैरेमलाइज फ्रूट्स से तैयार किया गया मिठाई का पहाड़) हो, जिसे हम साथ खा सकें। शादी के एक महीना होने पर बधाई। समय बहुत जल्दी उड़ जाता है।"


इसके बाद तीसरी फोटो पर काजल अग्रवाल ने लिखा, "पति"। इसके साथ भी उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, दोनों ही हनीमून के लिए मालदीव गए थे। काजल ने इस दौरान कई फोटोज और वीजियोज शेयर किए। ये सभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।



काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'क्यों! हो गया न' से किया था। अजय देवगन संग यह फिल्म 'सिंघम' में नजर आईं, जिसके बाद यह इंडस्ट्री में मशहूर हुईं। काजल अग्रवाल कई सारी तेलुगू और तमिल फिल्में कर चुकी हैं।


Next Story