मनोरंजन

अनुष्का-विराट के घर जल्द आने वाला है एक नन्हा मेहमान! इन कारणों से लगाया जा रहा है अनुमान

SANTOSI TANDI
30 Sep 2023 8:15 AM GMT
अनुष्का-विराट के घर जल्द आने वाला है एक नन्हा मेहमान! इन कारणों से लगाया जा रहा है अनुमान
x
नन्हा मेहमान! इन कारणों से लगाया जा रहा है अनुमान
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। आखिरी बार वे फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के साथ शादी की थी। शादी के चार साल बाद जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका हुई थी। फिलहाल अनुष्का वामिका और विराट को ही पूरा समय दे रही हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं।
अनुष्का का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। अनुष्का पिछले काफी समय से किसी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आई हैं, क्योंकि वह नहीं चाहती हैं कि अभी से सब यह अनुमान लगाना शुरू कर दें कि वह प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट को मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, लेकिन उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हुए फोटो शेयर न करने का वादा लिया था।
बता दें कि कपल जल्द ही समय आने पर इसकी अनाउंसमेंट करेंगा। इन खबरों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि अनुष्का ने लंबे समय से फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट नहीं किया है और न ही अभी तक आगे के लिए कोई प्रोजेक्ट एक्सेप्ट किया है। कहा जा रहा है कि अनुष्का इस खास मौके को एंजॉय करना चाहती हैं। इसी कारण अनुष्का फिल्म साइन नहीं कर रहीं।
अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म है इस क्रिकेटर की जीवनी पर बेस्ड
इससे पहले भी अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि तब ये खबरें केवल अफवाह ही साबित हुईं। अनुष्का के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है जिसे प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दूसरी ओर, कोहली 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारी में जुटे हुए हैं।
Next Story