मनोरंजन

महिला में दिखी अक्षय कुमार की झलक, ये वीडियो फैंस को कर देगा कन्फ्यूज

jantaserishta.com
14 Aug 2021 1:19 PM IST
महिला में दिखी अक्षय कुमार की झलक, ये वीडियो फैंस को कर देगा कन्फ्यूज
x

नई दिल्ली: इन दिनों बादशाह (Badshah) का गाना 'बावला' सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इस गाने के बोल लोगों का दिल जीत रहे हैं. लेकिन क्या आप उन महिलाओं को जानते हैं, जिन्होंने इस गाने को गाया और बादशाह ने उनका रैप बनाया?

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो महिलाएं बावला (Baawla) गाना गाती दिख रही हैं. माना जा रहा है कि ये दो महिलाएं वहीं महिलाएं हैं जिन्होंने बादशाह का गाना गाया है. इस वीडियो में दोनों बेहद शानदार तरीके से गाती भी दिख रही हैं. लेकिन गाने के साथ लोगों को कुछ ऐसा दिखा कि वो दंग रह गए. गुलाबी सूट में गाने वाली महिला में लोगों को अक्षय कुमार की झलक देखने को मिली.
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को भी यह भ्रम होने लगा कि कहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) महिला के रूप में गाना तो नहीं गा रहे. लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि ये महिला सिर्फ अक्षय की तरह दिखती हैं, अक्षय हैं नहीं.
आपको बता दें, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर चर्चा में हैं. कोरोना महामारी के बाद 'बेलबॉटम' पहली फिल्म है जिसे थियेटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया है. इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म के गानों को यूट्यूब पर भी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है.
रंजीत एम तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बेलबॉटम' रॉ एजेंट की कहानी है जो विमान अपहरण मामले को सुलझाने निकला है. रिलीज गाने को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक्शन-रोमांस से भरपूर होने वाली है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वाणी कपूर के अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, अनिरुद्ध दवे लीड रोल में नजर आएंगे. पिछले दिनों लारा दत्ता का इंदिरा गांधी वाला लुक सामने आया था जिसमें उन्हें देख पहचानना मुश्किल है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story