मनोरंजन

अनुष्का और रणबीर कपूर का एक funny वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, देखें मजेदार वीडियो

Tara Tandi
24 April 2021 1:39 PM GMT
अनुष्का और रणबीर कपूर का एक  funny वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,  देखें मजेदार वीडियो
x
बॉलीवुड सेलेब्स के फैन्स अक्सर अपनी सितारों के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड सेलेब्स के फैन्स अक्सर अपनी सितारों के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। वहीं अपने पसंदीदा सितारों के अलग अलग अंदाज भी फैन्स को खूब भाते हैं। वहीं दूसरी ओर सितारे भी कई बार जाने- अनजाने कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके चलते वो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनुष्का की ड्रेस के साथ खेलते रणबीर कपूर
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा की ड्रेस के साथ खेलते से नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर, अनुष्का के साथ ही बैठे हैं और उनके हाथ में अनुष्का की ड्रेस का एक हिस्सा है। एक ओर जहां अनुष्का किसी सवाल का जवाब दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर रणबीर, अनुष्का की ड्रेस को अपनी उंगलियों से खेल रहे हैं। अनुष्का- रणबीर का ये थ्रोबैक वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

रणबीर- अनुष्का की कैमिस्ट्री
याद दिला दें कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा फिल्म बॉम्बे वेलवेट और ऐ दिल है मुश्किल में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन फैन्स को इनकी जोड़ी पसंद आई। बता दें कि ऑफ स्क्रीन भी रणबीर और अनुष्का अच्छे दोस्त हैं।
क्या है अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्दी ही वो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर के खाते में एनिमल, आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र और वाणी कपूर के साथ शमशेरा शामिल हैं। इसके अलावा रणबीर, लव रंजन की एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।


Next Story