मनोरंजन

शादी से एक दिन पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने किया था ये काम, अब सामने आई जानकारी

jantaserishta.com
27 Feb 2021 4:06 PM IST
शादी से एक दिन पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने किया था ये काम, अब सामने आई जानकारी
x

देश और बॉलीवुड की जानी-मानी आर्टिस्ट भावना जसरा बीते साल एक नवंबर को ऐश्वर्या राय के 47वें जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की. ये तस्वीर बेहद ही खास थी.

दरअसल, शादी से एक दिन पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपने हाथों की छपाई दी. इस छपाई से भावना शर्मा ने उनके हाथों की मूर्तियां बनाई, जिसे आज भी अभिषेक-ऐश्वर्या ने अपने घर में संजोए रखा है.
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी. इस शादी में पूरा बॉलीवुड इकट्ठा हुआ था. भावना जसरा ने जो तस्वीर शेयर की है और उन्होंने उससे जुड़ी यादों को भी शेयर किया है.भावना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था,"आपकी शादी से एक दिन पहले आपका (ऐश्वर्या) और अभिषेक का एक मास्टरपीस बनाया." भावना ने इस पोस्ट में बताया कि उन्होंने आराध्या के पहले जन्मदिन पर भी आराध्या की हथेली और पंजे की छाप से मूर्ति बनाई. बता दें कि भावना ने कई कपिल शर्मा, ईशा देओल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के बेबी के हथेली और पंजे की छाप की मूर्तियां बनाई हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story