मनोरंजन

धमकी मिलने से एक दिन पहले सलमान खान ने कहा था- 'मेरे पीछे एक आदमी है...'

Neha Dani
7 Jun 2022 3:40 AM GMT
धमकी मिलने से एक दिन पहले सलमान खान ने कहा था- मेरे पीछे एक आदमी है...
x
इस दौरान उन्होंने बताया है कि उनके पीछे एक आदमी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र हरकत में आई और दोनों लोगों की सुरक्षा बढाई है। वहीं, सीबीआई के अधिकारी भी सलमान खान के घर पहुंचे थे। सलमान खान हाल ही में अबू धाबी में आयोजित के आईफा 2022 में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया है कि उनके पीछे एक आदमी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

सलमान खान ने आईफा 2022 में कही ये बात


आईफा 2022 को होस्ट कर रहे एक्टर रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने पूछा, 'सलमान खान के पीछे कौन है?' इस पर सलमान खान ने कहा, 'मेरे पीछे एक आदमी है और उसका नाम है शाहरुख खान। क्योंकि क्या है ना कि मन्नत की जो बिल्डिंग है वो गैलेक्सी के पीछे है। अगर उस तरफ से देखोगे तो वो बहुत आगे हैं।'
बताते चलें कि शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया है। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म साल 2023 में 2 जून को रिलीज होगी। सलमान खान ने शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। सलमान खान ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा था, मेरा जवान भाई रेडी है।
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' के अलावा फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े के साथ काम करते दिखाई देंगे। सलमान खान पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे।
Next Story