मनोरंजन

'आशिकी' फेम राहुल रॉय की एक कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव और दूसरी निगेटिव, एक्टर हुए परेशान

Shubhra Nandy
15 April 2021 9:20 AM IST
आशिकी फेम राहुल रॉय की एक कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव और दूसरी निगेटिव, एक्टर हुए परेशान
x
इन दिनों महाराष्ट्र बुरी तरह से कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं

इन दिनों महाराष्ट्र बुरी तरह से कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं और ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री मेें भी कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक सिलेब्स लगातार कोरोना की चपेट (Bollywood celebrities Corona Positive) में आ रहे हैं। अब हाल ही खबर आई थी कि ऐक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।लेकिन इसी बीच राहुल रॉय के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। ये एक ऐसी घटना है जिसने ना सिर्फ एक्टर को परेशान कर दिया है बल्कि इससे उनके मन में कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं।


राहुल रॉय की माने तो उनकी कोरोना की एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो वहीं दूसरी रिपोर्ट में वे निगेटिव हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए अपनी कोविड की कहानी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोविड के लिए कराई गए उनकी आरटीपीआर टेस्ट (RT-PCR Test) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरी एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब राहुल रॉय इस बात को लेकर बहुत परेशान हैं और अपने पोस्ट के जरिए सवाल खड़े किए हैं।
राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा, '27 मार्च को मेरा एक पड़ोसी कोविड पॉजिटिव आया, ऐसे में हम सभी को 14 दिनों के लिए फ्लैट्स के भीतर सील कर दिया गया था। मुझे और मेरे परिवार को 11 अप्रैल को दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, ऐसे में हमने 7 अप्रैल को Metropolis Lab में RT-PCR टेस्ट करवाया। 10 अप्रैल को पता चला कि मेरा पूरा परिवार कोविड पॉजिटिव है। हम में कोई लक्षण नहीं था। पता चला कि उसी दिन BMC भी फ्लैट में सभी का एंटीजन टेस्ट कर रहे थे, ऐसे में हमने भी दोबारा टेस्ट करवा लिया।
एक्टर ने आगे लिखा है- उस एंटीजन टेस्ट में हम सभी निगेटिव आ गए। ऐसे में फिर हमने दोबारा RTPCR टेस्ट करवाया लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। बीएमसी के लोग हमारे घर आए थे्, आइसोलेशन फॉर्म भरवाए, सैनिटाइजेशन किया और डॉक्टर की तरफ से कुछ अजीब सवाल पूछे गए।आप बिजनेस क्या करते हैं? आपका ऑफिस कहा हैं? समझ नहीं आया कि कनेक्शन क्या था।
राहुल आगे बताते हैं कि उन्हें कोई लक्षण नहीं था लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दे दिया। जब उन्होंने मना किया तब जाकर उन्हें घर में ही आइसोलेट होने को कहा गया। एक्टर बताते हैं कि उन्हें रोजाना अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करने को कहा गया, कुछ दवाइयां लेने को भी कहा, लेकिन मैं वो दवाइयां ब्रेन स्ट्रोक के बाद से वैसे भी ले ही रहा था।
साथ ही राहुल रॉय अपनी इस पोस्ट के लास्ट में एक जरूरी सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि, मैं समझ नहीं पा रहे हूं कि बिना घर से बाहर गए और लोगों से बिना बातचीए किए मेरे फैमिली मेंबर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मेरी बहन एक योगनी है और वह ब्रीथिंग एक्सपर्ट है और प्रचीन सांस तकनीकों का अभ्यास करती हैं। हम लोग 3 महीने से घर से बाहर नहीं निकले हैं और बिना किसी लक्षण के हमारी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब 14 दिन का दूसरा क्वॉरंटीन पीरियड खत्म होने का इंतजार है और फिर से टेस्ट कराना है। आप सभी भी अपना ध्यान रखे मास्क पहनें, हाथ धोएं और साफ रहें। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमारी रिपोर्ट निगेटिव आएगी। अब सब को ढेर सारा प्यार।'


Next Story