मनोरंजन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट ड्रेस खरीदने का मौका, मात्र 2000 से भी कम में ऐसे ले आए घर

jantaserishta.com
23 Jan 2021 9:03 AM IST
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट ड्रेस खरीदने का मौका, मात्र 2000 से भी कम में ऐसे ले आए घर
x

फाइल फोटो 

दीपिका अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती है. और अपनी हर आउटफिट को मौके के अनुसार ही तय करती है. अब हाल ही में दीपिका एक ऑनलाइन सेशन का हिस्सा बनी.और उसमें एक अनोखे अंदाज में नजर आई. दीपिकी इस सेशन के दौरान बहुत ही सिंपल और स्टाइलिस्ट अवतार में दिखाई दी. इस सेशन में दीपिका ने अपने फैन्स के साथ बातचीत की.

बता दें कि इस सेशन के लिए दीपिका ने जारा ब्रान्ड की एक व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी.जिसमें ब्लैक स्ट्रिप्स थे.इस सिंपल ड्रेस में भी दीपिका कमाल की खूबसूरत लग रही थी. दीपिका ने इस सेशन में अपने कई फैन्स के सवालों के जवाब दिए और मजेदार बातें भी की. आपको ये जानकर हैरानी होगी इस सेशन में पहनी गई दीपिका की इस ड्रेस की कीमत सिर्फ 4 हजार रूपए है. उनकी व्हाइट कलर की स्वेट शर्ट 1990 रुपए और स्कर्ट की कीमत भी 1990 रुपए है.


वहीं बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट तो वो बहुत जल्द पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखआई देने वाली है. ये फिल्म क्रिकेटर कपिल देव पर आधारित है. फिलहाल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. इस फिल्म के साथ ही दीपिका की आने वाली फिल्में फाइटर और पठान है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story