Music चार्ट में धमाल, इस हफ्ते टॉप पर रहा दर्शकों का फेवरेट गाना

Entertainment मनोरंजन : भारतीय फिल्मों में गानों की अहम भूमिका हमेशा से रही है। बॉलीवुड फिल्मों की पहचान सिर्फ कहानी या कलाकार नहीं, बल्कि उनके गाने भी होते हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों को भी काफी पसंद आते हैं। इसी वजह से हर फिल्म में गानों को खास जगह दी जाती है। ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते की सबसे ज्यादा सुने गए गानों की लिस्ट जारी की है, जिसमें कई बड़े फिल्मों के ट्रैक शामिल हैं।
इस हफ्ते की चार्टबस्टर लिस्ट में छठे स्थान पर हाल ही में रिलीज हुआ ‘धमाल-4’ फिल्म का गाना ‘सारी एमवी’ शामिल है। रिलीज के बाद से ही यह गाना तेजी से लोकप्रिय हुआ है और दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में यह टॉप 5 में भी पहुंच सकता है।पांचवें स्थान पर अक्षय कुमार और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया रीमेक सॉन्ग ‘ऊंचा लंबा कद फॉरेवर’ है। इस गाने में पुरानी धुन और नॉस्टैल्जिया का तड़का लोगों को खूब पसंद आया, जिसके चलते इसे इस हफ्ते काफी बार सुना गया।
चौथे स्थान पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का आइटम नंबर ‘शरारत’ अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद यह गाना लगातार लोकप्रिय बना हुआ है और दर्शकों द्वारा बार-बार सुना जा रहा है।तीसरे स्थान पर फिल्म ‘कॉकटेल-2’ का गाना ‘माशूका’ शामिल है। इस गाने की खासियत इसकी सॉफ्ट और सुकून देने वाली वाइब है, जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया है। यह ट्रैक धीरे-धीरे लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ रहा है।
लिस्ट में अन्य स्थानों पर भी कई नए और पुराने गानों ने जगह बनाई है, जो यह दर्शाते हैं कि दर्शकों का संगीत के प्रति रुझान लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर रीमेक गानों को पसंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नए म्यूजिक ट्रैक्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।कुल मिलाकर इस हफ्ते की चार्टबस्टर लिस्ट में बॉलीवुड म्यूजिक का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिसमें ‘धमाल-4’ से लेकर ‘कॉकटेल-2’ तक के गानों ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।





