छत्तीसगढ़
CG ACCIDENT: सड़क हादसे में दुबे भोजनालय के संचालक के बेटे की मौत
Shantanu Roy
19 Aug 2024 10:12 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सड़क हादसे में दुबे भोजनालय के संचालक के पुत्र की मौत हो गई। हादसा हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सिलेंडर से भरे ट्रक में सीधे घुस गई। सोमवार शाम करीब पौने 5 बजे की है। अवंतीबाई चौक से पहले एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था।
उस दौरान राधिका नगर निवासी विनय मिश्रा फरीद नगर निवासी शफीक खान के साथ सूर्या मॉल से अवंतीबाई चौक जाने के लिए निकला। वाहन इतनी रफ्तार में चल रहा था कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा दिया। रफ्तार की वजह से कार पूरा इंजन ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों को गाड़ी से बाहर निकलाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां विनय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता का नेहरू नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप के दुबे भोजनालय के नाम से ढ़ाबा है। जबिक शफीक खान का इलाज जारी है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





