मनोरंजन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के प्री-वेडिंग फंक्शन की 9 तस्वीरें हुईं वायरल, मराठी अंदाज में निभाई गई रस्में
Rounak Dey
3 Dec 2021 3:04 PM IST

x
इससे पहले बैचलर पार्टी में भी अंकिता की मां ने खूब धमाल मचाया था।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 2 हफ्ते बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले आज दोनों ने मराठी रीति-रिवाज से घर में पूजा की है। इस दौरान की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अगर अभी तक आपने इन तस्वीरों को नहीं देखा है तो नीचे डालिए एक नजर...
अंकिता और विक्की जैन के प्री-वेडिंग फंक्शन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और इसकी खुशी अंकिता के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ इस तस्वीर में अंकिता की बहन अशिता नजर आ रही हैं। शादी की हर तैयारी में अशिता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शन में अंकिता और विक्की जैन ने कई रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल के फैन क्लब पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
इस पूजा में अंकिता लोखंडे गुलाबी और धानी रंग की सिल्क साड़ी में नजर आई और उनकी कलाइयों में दिख रही ये हरी चूड़ियां हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
अंकिता लोखंडे की दादी के साथ विक्की जैन की बॉन्डिंग तो देखते ही बनती है। अंकिता के घर पर आकर शादी की पहली रस्म निभाने के बाद विक्की ने दादी संग खूब तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।
शादी की पहली रस्म को पूरा करने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक साथ मिलकर खूब डांस किया है। इस तस्वीर में दिख रही दोनों की क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है।
अंकिता लोखंडे के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनकी मां अहम रोल निभा रही हैं। इससे पहले बैचलर पार्टी में भी अंकिता की मां ने खूब धमाल मचाया था।
Next Story





