मनोरंजन

सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और जॉन अब्राहम सहित 9 सेलेब्स को खानी पड़ी थी जेल की हवा...जानें सबकुछ

Nilmani Pal
21 Sep 2021 3:22 PM GMT
सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और जॉन अब्राहम सहित 9 सेलेब्स को खानी पड़ी थी जेल की हवा...जानें सबकुछ
x

बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्रिटीज को लेकर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज देखने मिल जाती हैं। वहीं, कई कुछ सेलेब्स को लेकर तो ऐसे विवाद भी हो चुके हैं, जिसके कारण उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। अभिनेता फरदीन खान को 2001 में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में 12 सालों बाद इम्युनिटी मिली थी। बताया जाता है कि कोर्ट ने उन्हें डी-एडिक्शन प्रोग्राम ज्वाइन करने का भी आदेश दिया था। अभिनेता शाइनी आहूजा से जुड़ा केस बॉलीवुड के सबसे चर्चित केसेस में से है। उन पर डोमेस्टिक हेल्प मे रेप का आरोप लगाया था। कोर्ट ने शाइनी को इस केस को लेकर 2011 में 7 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि तीन महीनों बाद वो जमानत पर बाहर आ गए थे।

एक्टर सैफ अली खान को मुंबई के होलट में बिजनेसमैन से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उन्होंने एक शख्स को घूंसा मार दिया था। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई थी। अभिनेता संजय दत्त पर आरोप था कि 1993 मंबई धमाकों में उनका इनवॉल्वमेंट है और उन्हें 6 साल की सजा हुई थी। हालांकि, बाद में 2013 में उनकी सजा कम करते हुए 5 साल कर दी गई थी। जिसके बाद वो 2016 में बाहर आ गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद केस में आए ड्रग्स एंगल में उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अरेस्ट किया गया था। कुछ समय जेल में बिताने के बाद उन्हें भी जमानत मिल गई थी।

अभिनेता जॉन अब्राहम तेज ड्राइविंग के केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ब्रांद्रा के एक कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की सजा सुनाई थी। वहीं, इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देदी थी। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को एक जर्नलिस्ट से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। उनका कहना था कि एक मैग्जीन के एडीटर से उनकी बहस हो गई थी क्योंकि उनके बारे में असंवेदनशील अफवाहें फलाई जा रही थीं। इसके अलावा एक्टर सलमान खान को भी जेल में कुछ समय बिताना पड़ा है। उन्हें ब्लैक बक पोचिंग केस में पांच साल की सजा सुनाई ई थी लेकिन बाद में इस केस में उन्हें जमानत मिल गई थी।

अभिनेता अक्षय कुमार को 2009 में एक ईवेंट पर अश्लीलता फैलान के आरोप में जेल हुई थी। इस ईवेंट पर उन्हें पत्नी ट्विंकल खन्ना से जींस अनजिप करने को कहा था। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत हुई थी। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई थी।

Next Story