मनोरंजन

लद्दाख सड़क हादसे में 7 जवान शहीद, सोनू सूद और स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर जताया दुख

Neha Dani
28 May 2022 4:34 AM GMT
लद्दाख सड़क हादसे में 7 जवान शहीद, सोनू सूद और स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर जताया दुख
x
वो लिखती हैं, यह बहुत दुखद है। परिवारों और शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना।'

लद्दाख (Ladakh Road Accident) में हुए सड़क हादसे की वजह से देश ने सात वीर जवानों (Seven Soldiers Dead) को खो दिया। इस दुखद खबर को सुन सभी की आंखें नम हो गईं। बॉलिवुड ऐक्टर्स सोनू सूद (Sonu Sood) और स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

लद्दाख के तुरतुक एरिया में भारतीय सेना (Indian Army soldiers) की एक बस खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में 7 जवान शहीद हो गए। वहीं, कई घायल हो गए। इस दुखद खबर की जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले वीर सैनिकों को नमन किया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
सोनू सूद ने जताया दुख


सोनू सूद ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'लद्दाख में एक बस त्रासदी में हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और हमारे हीरोज के लिए प्रार्थना।'
स्वरा भास्कर ने कीप्रार्थना


स्वरा भास्कर को भी जैसे ही इस दुखद खबर के बारे में पता चला, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया। वो लिखती हैं, यह बहुत दुखद है। परिवारों और शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना।'



Next Story