करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत 7 हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश, जानिए पूरा मामला

फाइल फोटो
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई की जांच अभी जारी है. वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा समेत 7 हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी कर दिया है. दरअसल, एडवोकेट सुधीर ओझा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में 17 जून को परिवाद दाखिल किया था.
जिसमें करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश के नाम शामिल हैं. सुधीर ओझा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए इन सभी को जिम्मेदार ठहराया था. उसी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपर राकेश मालवीय ने आज इनके खिलाफ नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर को हाजिर होने का आदेश दिया है.बता दें कि 7 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में एडीजे प्रथम के कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान सलमान खान के वकील साकेत तिवारी उपस्थित हो गए थे. तब एडवोकेट सुधीर ओझा ने कोर्ट से अन्य आरोपितों को नोटिस भेजने की मांग की थी.
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था. इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन पटना में सुशांत के पिता द्वारा एफआईआर कराने के बाद बिहार पुलिस ने भी जांच शुरू की. बाद में सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्टि जाहिर करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी. इसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र को सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की, जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया. फिलहाल सुशांत सिंह मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





