मनोरंजन

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : विक्की कौशल स्टारर 'सरदार उधम' बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

Rani Sahu
24 Aug 2023 6:28 PM IST
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : विक्की कौशल स्टारर सरदार उधम बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म
x
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा
नई दिल्ली (आईएएनएस)। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। इसमें विक्की कौशल स्टारर 'सरदार उधम' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फिल्म को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी श्रेणी में भी नामित किया गया था।
'सरदार उधम' के निर्देशक शुजीत सरकार हैं। इसका किनो वर्क्स के सहयोग से राइजिंग सन फिल्म्स ने निर्माण किया है।
यह फिल्म पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। उधम सिंह ने अमृतसर में 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी।
फिल्म में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, अमोल पाराशर, बनिता संधू भी हैं।
यह फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार के यथार्थवादी चित्रण के लिए भी प्रसिद्ध है।
Next Story