मनोरंजन
66 साल के Anil Kapoor ने माइनस डिग्री में शर्टलेस हो किया वर्कआउट, -110 डिग्री में कर रहे
Rounak Dey
11 April 2023 11:52 AM IST

x
“40 में नॉटी होने का टाइम गया> ये वक्त है 60 में सेक्सी होने का। फाइटर मोड ऑन है”।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर उन एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं जो अपनी फिटनेस के चलते अपनी उम्र को मात देते हैं। अनिल कपूर उम्र के इस पड़ाव पर भी जवान दिखाई देते हैं। अनिल कपूर के आगे आज भी इंडस्ट्री के यंग स्टार्स पानी भरते हुए दिखाई देते हैं। उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। यंग जनरेशन से लेकर उनकी उम्र के लोगों को वो फिटनेस गोल्स देते हैं।
फिटनेस फ्रीक हैं अनिल कपूर (Anil Kapoor)
फिटनेस फ्रीक अनील कपूर ने अपने लेटेस्ट एक्सरसाइज वीडियो से एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। अगर आप अनिल कपूर के फैन है तो आप जानते होंगे कि अनिल कपूर एक्सरसाइज लवर हैं। वे हर रोज वर्कआउट करते हैं। अब अनिल कपूर ने अपनी लेटेस्ट एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
शेयर किया एक्सरसाइज वीडियो
अनिल कपूर ने हाल ही में वर्कआउट सेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्जिट की। इसमें वे बिना शर्ट, सिर्फ हाफ पैंट पहने नजर आए और उन्होंने सिर पर उन्होंने कैप लगाई थी। अनिल कपूर का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक्टर को कड़ाके की ठंड में वर्कआउट करता देख फैन्स चौक गए।
-110 डिग्री में किया वर्कआउट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कपूर इन दिनों कायरोथेरेपी यानी कोल्ड थेरेपी के जरिए फैट लूज कर रहे हैं। अनिल कपूर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे माइनस 110 डिग्री सेल्सियस की ठंड में कार्डियो कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है, “40 में नॉटी होने का टाइम गया> ये वक्त है 60 में सेक्सी होने का। फाइटर मोड ऑन है”।
Next Story





