व्यापार

64MP क्वाड कैमरा 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च...जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
27 May 2021 2:45 AM GMT
64MP क्वाड कैमरा 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च...जाने कीमत और फीचर्स
x
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के नये 5G स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के नये 5G स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 10 Pro 5G भारत में लॉन्च Redmi Note 10 Pro वेरिएंट से काफी अलग है। Redmi के इस 5G मॉडल को MediaTek Dimensity 1100 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। जबकि इसका 4G मॉडल Snapdragon 732G SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ आता है। इसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। चीन में लॉन्च Redmi Note 10 5G का मॉडल ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही होगा।

Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत
Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (करीब 18,200 रुपये) है। जबकि फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,799 (करीब 20,500 रुपये में आएगा। वही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,999 (करीब 22,800 रुपये) में आएगा। फोन Magic Green, Star Yarn और Moon Soul कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की बिक्री एक जून 2021 से शुरू होगी।

Redmi Note 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करेगा। फोन में एक 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन (2,400x1,080 पिक्सल) होगा। फोन का रिफ्रेश्ड रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz होगा। साथ ही 450 nits का स्क्रीन ब्राइटनेस मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus का सपोर्ट दिया गया है। फोन को MediaTek Dimensity 1100 SoC का सपोर्ट दिया गया है। अगर कैमरे की बात करें, तो Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन में अलग कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि Redmi Note 10 Pro 4G मॉडल अलग कैमरा सेटअप के साथ आता है। 5G वेरिएंट में एक ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि 4G वेरिएंट क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Redmi Note 10 Pro 5G में एक 64MP प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के तौर पर Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, USB Type-C port, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 193 ग्राम है।


Next Story