मनोरंजन
64 साल के अनिल कपूर ने करवाया फोटोशूट, फैंस बोले- 'आप 40 के लग रहे हो'
Shubhra Nandy
13 April 2021 8:30 AM IST

x
बॉलीवुड के दिग्गज और फिटनेस के मामले में नंबर-1 अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor ) का जलवा 90 के दशक से लेकर अब तक बरकरार है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के दिग्गज और फिटनेस के मामले में नंबर-1 अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor ) का जलवा 90 के दशक से लेकर अब तक बरकरार है। उम्र के इस पढ़ाव पर भी अनिल कपूर अच्छे-अच्छे यंग स्टार्स को टक्कर देते हुए नज़र आते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।
अनिल कपूर की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी बीच अनिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि 'ओल्ड इज गोल्ड'।
दरअसल अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में एक्टर का अंदाज़ देखने लायक है। अनिल के स्वैग पर यंग स्टर्स भी फिदा है। स्टाइलिंग के मामले में भी एक्टर किसी से पीछे नहीं है। अपने ऑटफिट में अनिल कपूर काफी डैशिंग लग रहे है। अपनी शेयर की गई पिक्चर्स में ये स्टार अलग-अलग तरह के पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं।
उनकी तस्वीरों पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां लाइक और कमेंट कर रही हैं। इस बीच उनकी पत्नी सुनीता कपूर का कमेंट चर्चा में आ गया है। सुनीता पति की तस्वीरें देख दिल दे बैठीं। पूरे कमेंट में उन्होंने सुर्ख लाल दिल वाला इमोजी बनाए हैं। अपने पति के लुक्स पर आज भी वाइफ सुनिता अपना दिल हार बैठती हैं। वहीं फैंस भी उन्हें खूब कॉप्लीमेंट में दे रहे हैं। कई फैंस ने लिखा है कि उन्होंने वक्त को रोक रखा है। वो 64 साल के नहीं बल्कि 40 के लग रहे हैं।
अनिल अक्सर अपनी वाइफ के साथ भी तस्वीर शेयर करते हैं और कैप्शन के ज़रिए सुनिता कपूर पर प्यार भी लुटाते नज़र आते है।
बता दें कि अभिनेता अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। अनिल कपूर के पास अपकमिंग कुछ फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं, जिसके जरिए वे एक बार फिर दर्शकों के बीच नज़र आएंगे।
Next Story





