मनोरंजन

बॉलीवुड की वो 6 फिल्में जो असली प्रेम कहानी पर हैं आधारित

Shantanu Roy
29 Oct 2021 7:55 AM GMT
बॉलीवुड की वो 6 फिल्में जो असली प्रेम कहानी पर हैं आधारित
x
आपको कई बार बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों को देखकर ख्याल आया होगा कि, ‘ये खूबसूरत है, लेकिन ऐसा सिर्फ मूवीज में होता है’। हालांकि, कुछ बॉलीवुड फिल्में ऐसी भी हैं, जो रियल लाइफ प्रेम कहानियों पर आधारित हैं

जनता से रिश्ता। आपको कई बार बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों को देखकर ख्याल आया होगा कि, 'ये खूबसूरत है, लेकिन ऐसा सिर्फ मूवीज में होता है'। हालांकि, कुछ बॉलीवुड फिल्में ऐसी भी हैं, जो रियल लाइफ प्रेम कहानियों पर आधारित हैं और वो पर्दे के साथ ही वास्तविकता में भी मौजूद होती हैं। इन बॉलीवुड मूवीज ने अनसुनी प्रेम कहानियों को इतने खूबसूरत तरीके से दर्शाया है कि, आप इनके कैरेक्टर्स के प्यार में पड़ने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गुरु' बिजनेसमैन धीरुभाई अंबानी की असल जिंदगी पर आधारित थी। मणिरत्नम के द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, आर माधवन और रोशन सेठ जैसे कई कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म में अभिषेक का कैरेक्टर धीरुभाई अंबानी पर आधारित था, वहीं ऐश्वर्या ने उनकी वाइफ कोकिलाबेन अंबानी का किरदार निभाया था।
साल 2008 में रिलीज हुई मूवी 'जोधा अकबर' को आशुतोष गोवारिकर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। 16वीं सदी के बैकग्राउंड में बनी इस फिल्म के मेन लीड स्टार्स ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद हैं।ये फिल्म एक 16वीं सदी के मुगल के राजा अकबर और राजपूत वंश की राजकुमारी जोधा बाई की प्रेम कहानी पर आधारित है। दोनों ने एक समझौते की वजह से एक-दूसरे से शादी की थी, जो बाद में दोनों के बीच सच्चे प्यार में बदल गई।
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राजी' मेघना गुलज़ार द्वारा लिखी गई है और ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया ने एक कश्मीरी लड़की 'सहमत' का किरदार निभाया है, जिसकी शादी एक पाकिस्तानी अफसर से हो जाती है। सहमत की शादी साल 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान के बीच की लड़ाई के दौरान पड़ोसी मुल्क से खुफिया जानकारी अपने देश में भेजने के लिए कराई जाती है।
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। इस किरदार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। ये फिल्म उन जांबाज दिलों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने अब तक के सबसे कठिन युद्ध में राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। डायरेक्टर विशु वर्धन और लेखक संदीप श्रीवास्तव ने युद्ध के मील के पत्थरों को खूबसूरती से दिखाया है और सिद्धार्थ ने इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। फिल्म विक्रम बत्रा के जीवन की घटनाओं को उनके बचपन के दिनों से लेकर डिंपल चीमा (कियारा आडवाणी द्वारा अभिनीत) के साथ प्यार में पड़ने और अंत में राष्ट्र के लिए अपना जीवन देने तक की घटनाओं को दर्शाती है। सिद्धार्थ और कियारा ने इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
नीरज पांडेय द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी और अनुपम खेर जैसे स्टार्स हैं। ये फिल्म भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित है। ये कहानी धोनी के फैंस, दोस्त और फैमिली मेंबर्स के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो उनकी सफलता और असफलता में उनके साथ खड़े रहे थे। इस फिल्म ने धोनी की पर्सनल लाइफ के कुछ अज्ञात पन्नों का भी खुलासा किया, जिसमें उन्हें तोड़ देने वाली एक दुखद घटना भी शामिल है। हमारे कैप्टन कूल अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के प्यार में पागल थे, जो सिर्फ उनका सच्चा प्यार ही नहीं बल्कि, उनकी ताकत भी थीं। हालांकि, ईश्वर के अपने कुछ प्लांस थे और प्रियंका की साल 2002 में एक हादसे में मौत हो गई थी।
साल 2016 में रिलीज हुई ये क्राइम थ्रिलर को टीनू सुरेश ने डायरेक्ट और विपुल के रावल ने लिखा था। रुस्तम नौसेना अधिकारी, के.एम. नानावती के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है, जिनके अपनी पत्नी सिल्विया के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध थे और दोनों साथ में एक परफेक्ट कपल लगते थे। इस मूवी में अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अर्जुन बाजवा लीड रोल में हैं।
फिलहाल, ये सभी मूवीज साबित करती हैं कि, सच्चा प्यार असल जिंदगी में भी होता है और ये दुनिया की सबसे पॉवरफुल चीज है।


Next Story