मनोरंजन

41 साल की शमा सिकंदर ने पिंक मोनोकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो, बार-बार देख रहे हैं लोग

Neha Dani
4 Aug 2022 9:58 AM GMT
41 साल की शमा सिकंदर ने पिंक मोनोकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो, बार-बार देख रहे हैं लोग
x
उनकी शादी काफी में चर्चा में रही है। शमा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शमा सिकंदर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'ये मेरी लाइफ है' फेेम शमा सिकंदर का आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। शमा ने अपने करियर में कई हिट शोज में काम किया है। वहीं शमा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। शमा परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर शमा ने अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर पोस्ट कर फैंस को ट्रीट दी है। इस तस्वीर ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।



जन्मदिन पर शेयर की बोल्ड तस्वीर

शमा सिकंदर हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के जरिए फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। वहीं आज अपने जन्मदिन पर शमा ने अपनी एक सुपरहाॅट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में शमा बिकिनी अवतार में दिख रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि शमा पिंक कलर की मोनोकिनी पहन कर पानी में लेट कर बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में शमा कैमरे के सामन जिस तरह से पोज दे रही हैं उन्हें देखकर कोई भी अपन होश खो सकता है। शमा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।



शोबिज की दुनिया से लिया था ब्रेक

शमा सिकंदर टीवी पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। शमा के इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फाॅलोअर्स हैं। उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही ताबड़तोड़ वायरल हो जाती हैं। साल 2003 में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'ये मेरी लाइफ है' से उन्हें काफी पहचान मिली थी। शमा ने अचानक ही टीवी से ब्रेक लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। 6 साल के लंबे ब्रेक के बाद शमा ने एक बार फिर शोबिज की दुनिया में शाॅर्ट फिल्म 'सेक्सोहाॅलिक' से वापसी की। इस फिल्म में शमा के कई बोल्ड सीन्स काफी चर्चा में रहे थे। अब उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल में शमा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलेरन संग कुछ शादी की है। उनकी शादी काफी में चर्चा में रही है। शमा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।

Next Story