मनोरंजन
3rd marriage anniversary: भारती सिंह और हर्ष ने इस Romantic अंदाज में आए नजर, शेयर की प्री-वेडिंग की ये शानदार PHOTOS
Shubhra Nandy
4 Dec 2020 10:21 AM IST

x
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पित हर्ष लिंबाचिया इन दिनों ड्रग मामले को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पित हर्ष लिंबाचिया इन दिनों ड्रग मामले को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब भारती और हर्ष ने गुरुवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर भारती ने अपने पति हर्ष को खास अंदाज में बधाई दी। भारती ने अपनी शादी और प्री-वेडिंग की कई तस्वीरें मैरिज एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही उन्हें ढेर सारी बढ़ाई भी दे रहे हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्यार इस बारे में नहीं है कि आप कितने दिन, कितने महीने और कितने साल से एक-दूसरे के साथ हैं। प्यार का मतलब यह है कि आप हर दिन एक-दूसरे को कितना प्यार करते हैं। हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी मेरे प्यार। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
भारती ही नहीं बल्कि हर्ष लिंबाचिया ने भी इस खास मौके पर अपनी पत्नी को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने भी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक अच्छी शादी को आप तलाशते नहीं है, यह कुछ ऐसी है जिसे आप बनाते हैं और आपको इसे हमेशा बनाते रहना है। हैप्पी एनीवर्सरी माय लव भारती सिंह।'
आपको बता दें कि हर्ष और भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वहीं उनके फैंस को भी अपने स्टार्स के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।
मालूम हो कि हाल ही में भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने 21 नवम्बर को गिरफ़्तार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, छापे में उनके घर से एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) 86.50 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट से 15000 हज़ार रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिल गयी थी।
Next Story





