
New Delhi.नई दिल्ली। अजय देवगन का नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है, जो कॉमेडी से लेकर एक्शन तक हर जॉनर की फिल्मों के किरदारों को बखूबी निभाते हैं। उनके कुछ बेहतरीन किरदारों का जिक्र अक्सर फिल्मी दुनिया में होता रहता है। इन दिनों सिंघम एक्टर अपनी हालिया रिलीज फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन के साथ फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। आइए जानते हैं 30वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रेड 2 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह रेड का सीक्वल है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। अजय देवगन की यह इस साल की दूसरी फिल्म है, लेकिन फिल्म आजाद ने ज्यादा अच्छा कलेक्शन नहीं किया। रेड 2 के लिए पहला हफ्ता काफी लकी साबित हुआ। फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ की कमाई की।रेड 2 का 30वें दिन का कलेक्शनअजय देवगन की रेड 2 ने कमाई के मामले में इस साल की कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों का खेल खत्म हो गया है। इन दिनों फिल्म को टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 से कड़ी टक्कर जरूर मिल रही है। इसके बाद भी फिल्म को दर्शकों की ज्यादा कमी नहीं हो रही है।





