मनोरंजन
200 करोड़ की ठगी: कोर्ट ने जैकलीन फर्नाडीज की सुनवाई 20 दिसंबर तक टाली
jantaserishta.com
12 Dec 2022 2:01 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टाल दी। 30 नवंबर को, दिल्ली पुलिस ने मुंबई के चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था, जिसने उन्हें फर्नाडीस से मिलवाया था।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को इस मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज की जमानत याचिका पर भी पुलिस को नोटिस जारी किया।
एकल न्यायाधीश की पीठ के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने 2 फरवरी, 2023 को अगली सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध करते हुए पुलिस से छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।
ईओडब्ल्यू ने पिछले साल चंद्रशेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के प्रावधानों के तहत चंद्रशेखर, पॉलोज और अन्य सहित 14 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दायर की।
चंद्रशेखर ने कथित तौर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
उसने अपने आप को केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर उनकी पत्नियों अदिति सिंह और जपना सिंह से कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी, ये कहते हुए कि उनके पतियों की वो जमानत करा देगा।
ईओडब्ल्यू के मुताबिक, लीना, सुकेश और अन्य लोगों ने ठगी से कमाए गए पैसे को ठिकाने लगाने के लिए शेल कंपनियां बनाकर हवाला रूट का इस्तेमाल किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





