मनोरंजन
200 करोड़ की रंगदारी का मामला: जैकलीन दिल्ली की अदालत में पेश होंगी
jantaserishta.com
26 Sept 2022 10:13 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए मामले में अपना दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।
स्पेशल ईडी कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, दोनों ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज कराए थे। इससे पहले जांच एजेंसी ने जैकलीन की 7.2 करोड़ रुपये की सावधि जमा रकम कुर्क की थी। जैकलीन ने इसे दो अभिनेताओं से मिला उपहार बताया है, जबकि एजेंसी ने इसे 'अपराध की आय' करार दिया है।
पिछले साल दिसंबर में ईडी ने इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। बाद में फरवरी में इसने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। बताया जा रहा है पिंकी ने जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था।
चार्जशीट के अनुसार, पिंकी जैकलीन के लिए महंगे उपहार चुनती थी और भुगतान चंद्रशेखर करता था। उपहार देने के बाद पिंकी जैकलीन को उनके आवास तक पहुंचा आती थी।
सुकेश ने विभिन्न मॉडलों और बॉलीवुड हस्तियों पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए हैं। कुछ हस्तियों उसका उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





