मनोरंजन

2 महीने का हुआ Anita Hassanandani का लाडला आरव, मॉम ने ऐसे किया सेलिब्रेशन

Triveni
10 April 2021 3:28 AM GMT
2 महीने का हुआ Anita Hassanandani का लाडला आरव, मॉम ने ऐसे किया सेलिब्रेशन
x
टीवी सीरियल अदाकारा अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया है।

टीवी सीरियल अदाकारा अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने मां बनने के सफर के हर पल का मजा खुलकर ले रही हैं। आज ही अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे आरव रेड्डी (Aaravv Reddy) की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है कि उनका राजकुमार 2 महीने का हो गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे के मिनी बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई है। देखें तस्वीरें -

अदाकारा अनीता हसनंदानी ने इस प्यारी तस्वीर के साथ फैंस को जानकारी दी कि उनका बेटा 2 महीने का हो चुका है। मां बनने के बाद अदाकारा अपने बेटे आरव रेड्डी के साथ हर पल को एन्जॉय कर रही है। इस बीच अदाकारा ने बताया कि कैसे उन्होंने बेटे के दूसरे महीने के बर्थडे को भी सेलिब्रेट किया है।




अदाकारा ने बेटे आरव रेड्डी के मिनी बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ब्लू कलर के गुब्बारों का चुनाव किया। एक्ट्रेस ने ये प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां अनीता हसनंदानी और पति रोहित रेड्डी अपने लाडले पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं।
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कुछ दिनों पहले ही ये तस्वीर शेयर कर बताया था कि उनका बेटा अपने पापा के ऊपर ही गया है। क्योंकि पापा रोहित की तरह आरव के भी डिंपल हैं।
आरव रेड्डी अपनी मॉम अनीता हसनंदानी और पापा रोहित रेड्डी के दिल की धड़कन है। ये तस्वीर खुद इस बात की गवाही देती है।
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी अपने पेरेंट्स बनने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वो हर पल बेटे आरव रेड्डी पर नजर रखते हैंअनीता हसनंदानी करीब 40 साल की उम्र में मां बनी हैं। यही वजह है कि वो अपने बेटे के साथ साये की तरह साथ रहती हैं।
अनीता हसनंदानी ने बीते महीने अपने बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे भी दिल खोलकर मनाया था।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनका पैट एनिमल मोगली भी अपने छोटे भाई आरव रेड्डी का खूब ख्याल रखता है।
हर पल आरव रेड्डी पर रहती है अनीता हसनंदानी की नजरएक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की ये तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं कि वो अपने मां बनने के हर एक दिन को खूब एन्जॉय कर रही हैं।


Next Story