मनोरंजन

15 August Box Office: एक तारीख, 5 फिल्में, बॉलीवुड पर भारी पड़ेगा साउथ

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 10:36 AM IST
15 August Box Office: एक तारीख, 5 फिल्में, बॉलीवुड पर भारी पड़ेगा साउथ
x
15 August Box Office:15 अगस्त यानी गुरुवार का दिन काफी खास होने जा रहा है. बॉक्स ऑफिस के लिए लिहाज से ये दिन साल का सबसे बड़ा दिन होने वाला था. लेकिन एक-एक करके कई बड़ी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट को खिस्का लिया. पहले इस दिन सिंघम अगेन और पुष्पा 2 में टक्कर होने जा रही थी. लेकिन दोनों ने ही फिल्मों की रिलीज डेट का टाल दिया. इसके बाद एक बार फिर इस तारीख पर कब्जे की होड़ मची. ये होड़ साउथ और बॉलीवुड के बीच थी. बॉलीवुड ने इस दिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 को रिलीज करने का ऐलान किया. जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म वेदा को भी 15 अगस्त के लिए लॉक किया गया. अक्षय कुमार की सरफिरा हाल ही में फ्लॉप हुई थी तो उन्होंने भी पुष्पा 2 के सरकते ही इस तारीख को खुद के लिए माकूल माना और खेल खेल में की रिलीज के लिए इस तारीख को चुन लिया. जबकि कोलार गोल्ड फील्ड्स को लेकर बनी तमिल फिल्म तंगलान को 15 अगस्त को रिलीज करने का ऐलान किया गया.अगर इस पूरे सिनेरियो को देखा जाए तो बेशक एक दिन में पांच बड़ी फिल्मों का रिलीज होना, किसी के लिए भी फायदे का सौदा तो नहीं रहने वाला. लेकिन बॉलीवुड की तीन फिल्मों को पहले आपस ही में मुकाबला करना है, उसके बाद उन्हें साउथ के कंटेंट से जूझना होगा.
Next Story