मनोरंजन

मार्केट में महिला फैन ने लगाई 10 पुशअप, एक्टर मिलिंद सोमन हुए हैरान, देखें VIDEO

Admin2
27 May 2021 2:13 PM GMT
मार्केट में महिला फैन ने लगाई 10 पुशअप, एक्टर मिलिंद सोमन हुए हैरान, देखें VIDEO
x

मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। वो अपने सोशल एकाउंट पर भी फैंस के साथ अक्सर वर्कआउट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएगे। इस वीडियो में मिलिंद सोमन अपनी एक महिला फैन से पुशअप करवाते दिखाई दे रहे हैं। ये महिला, मिलिंद के कहने पर बिना भीड़ की परवाह किए साड़ी में जमकर पुशअप लगाने भी लगती है। वहीं, इस महिला का जज्बा देखकर खुद मिलिंद भी हैरान रह गए।

दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला लोगों के सामने साड़ी में पुशअप लगाती नजर आ रही है। हालांकि, ये उस महिला के लिए काफी मुश्किल काम मालूम हो रहा है लेकिन फिर भी वो इसे हंसते- हंसते कर देती है। ये महिला मिलिंद की फैन है और उन्हें इंप्रेस करने के लिए ही ये कारनामा किया। जिसके बारे में मिलिंद ने कैप्शन में बताया है।

मिलिंद ने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा फेवरेट सेल्फी के लिए पुशअप है! मुझे लगता है कि मैं रायपुर की किसी छोटी सी मार्केट में था और कुछ लोकल स्वादिष्ठ चीज खा रहा था और इस महिला ने मुझसे सेल्फी के लिए पूछा। जैसे ही मैंने 10 पुशअप के लिए कहा वो तुरंत जमीन पर पुशअप लगाने लगीं, मेरे कैमरा शुरू करने के पहले ही, बिना आस-पास के लोगों औस साड़ी की परवाह किए उन्हें इस बात की भी फिक्र नहीं थी उन्होंने कभी पुशअप नहीं किया, कोई भी बहाना नहीं किया'।


Next Story