मनोरंजन

10 अंडों के साथ 1 bread फ्री...साइकिल पर सवार होकर ब्रेड और अंडे बेचते नजर आए सोनू सूद...देखें मजेदार VIDEO

Gulabi
23 Jun 2021 10:36 PM IST
10 अंडों के साथ 1 bread फ्री...साइकिल पर सवार होकर ब्रेड और अंडे बेचते नजर आए सोनू सूद...देखें मजेदार VIDEO
x
सोनू सूद का मजेदार VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) न सिर्फ अपने फैंस बल्कि देश के लोगों के बीच ऐसे मसीहा बने हुए हैं जो उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं. सोनू ने अपने सामाजिक कार्यों से लोगों का दिल जीता और हजारों लोगों को मदद पहुंचाई. अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने इन कामों के चलते प्रशंसा बटोर रहे हैं. हर दिन सोनू के घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ती है जो उनसे मदद की आस लेकर उनसे मिलने पहुंचती है.

अपने सामाजिक कार्यों में व्यस्त सोनू सूद ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो साइकिल पर सवार होकर ब्रेड और अंडे बेचते नजर आए. सोनू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "फ्री होम डिलीवरी. 10 अंडों के साथ 1 ब्रेड फ्री. सुपर मार्केट, स्मॉल बिजनस को सपोर्ट करो."

सोनू अपने इस वीडियो के जरिए लोगों से आवाहन कर रहे हैं कि छोटे व्यापारों को भी सपोर्ट करें और लॉकडाउन की स्थिति में एक दूसरे की सहायता करो. सोशल मीडिया पर अभिनेता के इस वीडियो को काफी सारे लोग लाइक कर रहे हैं.
Next Story