मनोरंजन

रोल में डूबने से पहले भगवान शिव के शरण में पहुंचे 'Vishnu Manchu'

Saba Naaz
25 Jun 2025 6:06 PM IST
रोल में डूबने से पहले भगवान शिव के शरण में पहुंचे Vishnu Manchu
x
Entertainment मनोरंजन : प्रभास, अक्षय कुमार और विष्णु मांचू जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है।
फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर विष्णु मांचू ने अपनी आध्यात्मकि यात्रा पूरी की है। उन्होंने हाल ही में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर लिए हैं। यह खुशी एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। विष्णु मांचू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, 'बारह ज्योतिर्लिंग। एक यात्रा।
असीम सुकून। अभी-अभी श्री शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पवित्र दर्शन पूरा किया, जो भगवान शिव के बारह पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस यात्रा के साथ, सभी बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों की मेरी यात्रा एक दिव्य समापन पर पहुंचती है। मेरा दिल खुशी से भर आया है। मेरी आत्मा धन्य महसूस कर रही है। अभी जीवन सकारात्मकता, कृतज्ञता और शांति से भरा हुआ है'।
Next Story