मनोरंजन

शाहरुख खान के गाने पर डांस करते दिखी प्रियंका चोपड़ा, हाथ में ड्रिंक लिए...देखे VIDEO

Neha Dani
9 Nov 2021 8:39 AM GMT
शाहरुख खान के गाने पर डांस करते दिखी प्रियंका चोपड़ा, हाथ में ड्रिंक लिए...देखे VIDEO
x
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' दीवानगी-दीवानगी पर डांस करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब वीडियोज धीरे-धीरे वायरल हो रहे हैं। अब एक क्लिप सामने आई है जिसमें वह शाहरुख खान के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ उनके दोस्त औऱ फैमिली के लोग भी हैं। प्रियंका की पार्टी काफी दमदार लग रही है। इसमें वह खुद हाथ में ड्रिंक लिए तो कुछ लोग खाते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका के फैन पेज से वायरल हुआ वीडियो


प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी अब तक सुर्खियों में है। 'देसी गर्ल' और उनके पति निक जोनस ने लॉस ऐंजेलेस के अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इसमें निक के भाई जो, लिली सिंह और कल पेन जैसे कई लोग शामिल हुए थे। पार्टी के फोटोज खुद प्रियंका भी शेयर कर चुकी हैं। अब उनके फैनपेज पर वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' दीवानगी-दीवानगी पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Next Story