कौन बनेगा करोड़पति 13: तीन लाख 20 हजार रुपये जीतकर निमिषा अहिरवार ने छोड़ा शो, इस सवाल का नहीं दे पई जवाब

24 अगस्त यानी सोमवार को सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर हुआ। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो हॉटसीट पर कटक ओडिशा की रहने वालीं स्वाति श्रीलेखा के बाद निमिषा अहिरवार बैठीं। इस दौरान निमिषा तीन लाख 20 लाख रुपये जीतकर शो से बाहर हो गईं हैं। बता दें कि निमिषा अपने पति के साथ आईं थीं। जहां इस पति-पत्नी के बीच काफी प्यार देखने को मिला। जहां आज उन्होंने अपना सफर एक लाख 60 हजार के प्रश्न के साथ शुरू किया था।
होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि चतुर्भुज मंदिर किस शहर में स्थित है जहां पर शून्य को शंख्यात्मक रूप में उकेरे गए दुनिया में सबसे पुराने शीललेखों में से एक स्थित है
A.ओरछा
B.ग्वालियर
C.भोपाल
D.खजुराहो
इस सवाल का सही जवाब ग्वालियर है।
बता दें कि निमिषा अहिरवार पीटीएस मकरोनिया में तैनात हैं। 2015 बैच की उपनिरीक्षक निमिषा नव आरक्षकों को ट्रेनिंग देती हैं। उन्होंने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचने के बारे में कभी नहीं सोचा था।
बता दें कि कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





