मनोरंजन

एक्टर मिलिंद सोमन जमकर कर रहे हैं कसरत...वीडियो शेयर कर बोले 10 दिनों में डोनेट करूंगा प्लाज्मा

Subhi
2 May 2021 1:00 AM GMT
एक्टर मिलिंद सोमन जमकर कर रहे हैं कसरत...वीडियो शेयर कर बोले 10 दिनों में डोनेट करूंगा प्लाज्मा
x
फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें कसरत करते हुए देखा जा सकता है। वह पहलवानी अंदाज में कसरत कर रहे हैं। उन्होंने एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें उन्हें दोनों हाथों से कसरत करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही फोटो में वह मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दरअसल मिलिंद सोमन का मार्च में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। हालांकि अब वह ठीक है और वह प्लाज्मा देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को यह संदेश भी दिया है कि वह भी आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें। वीडियो शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने लिखा है, 'मुझे लगता है मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।

मैं अगले 10 दिनों में प्लाज्मा डोनेट करने के लायक हो जाऊंगा। कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों से लिया हुआ ब्लड प्लाज्मा अन्य लोगों को ठीक करने के भी काम आ सकता है। शांत रहिए। जो आप कर सकते हैं, वह करिए। अपना ध्यान रखिए।' कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में बॉलीवुड के कई कलाकार आगे आकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।
हाल ही में लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सीएम केयर फंड में कोरोना से लड़ने के लिए 7 लाख रुपये की राशि दान की है। वहीं फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने 3900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दोस्तों के साथ मिलकर भारत मंगवाए हैं ताकि अस्पतालों को इलाज के लिए उपलब्ध करवा सकें। वहीं 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ट्विंकल खन्ना ने एक एनजीओ की सहायता से मंगवाए हैं। गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली है। इसके चलते कई लोगों की मौत भी हो गई है। इसके चलते सभी कलाकार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि वह घर पर रहे और मास्क पहने।


Next Story